Posts

नियुक्ति पत्र

Image
नियुक्ति पत्र...........  ________________ घर के बगल में ही सत्तू की परचून की दूकान है । दूकान के सामने गली में लकड़ी की बेंच पर सत्तू के पिताजी लाधू महाराज , हनुमान सिंह जी बैठे बतिया रहे थे । तभी अपने घर से धोंकल जी ताऊ जी निकले और मेरे घर का दरवाजा जोर से खड़खड़ाया और बेंच के पास पहुंच गये । वहां जाकर उनसे बात करने लगे । इन सब की आपस में खूब घुटती थी । सभी एक ही महकमे बिजलीघर से रिटायर हुए थे , इनका बरसों का साथ रहा है। सभी ने करीब पैंतीस साल पहले यहां मकान भी एक साथ ही बनाया था । यही नहीं सभी चारों ने अपने मकान बनाने का मुहूर्त भी एक दिन ही रखा था । हम सब बच्चों का बचपन भी इन घरों में हंसते खेलते निकला , कभी यह अहसास नहीं हुआ कि कोई घर अपना नहीं है। परिवार का भाव हमेशा बना रहा आपस में ।             पिताजी दरवाजे पर दस्तक सुन कर गली में निकल आये । पिताजी के देखते ही धोंकल जी ताऊ जी ने कहा _ अरे देईदान , लारे डाकियो किसो कागज लायो हो , खाकी लाग्यो । कोई सरकारी दिखै । पिताजी ने कहा _इन्द्र रो हो , कांइ ठा कांई रो है । मुझे पता है कि पिताजी ज्यादातर डा...